*TV 20 NEWS || GHAZIPUR:होली पर्व के सफल समापन के उपरांत पुलिस लाइन में “बड़ा खाना” (सामूहिक भोज) का आयोजन*

*प्रेस नोट जनपद गाजीपुर*
*दिनांक 05.03.2026*

* *होली पर्व के सफल समापन के उपरांत पुलिस लाइन में “बड़ा खाना” (सामूहिक भोज)* का आयोजन ।

* *टी 20 क्रिकेट विश्वकप का भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल मुकाबले का प्रोजेक्टर स्क्रीन पर प्रसारण कर लाइव मैच का उठाया गया लुफ्त।*

अवगत कराना है कि आज दिनांक *05.03.2026 को पुलिस लाइन गाजीपुर में होली पर्व के सफल समापन के उपरांत “बड़ा खाना”* का आयोजन श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को अपने हाथों से भोजन वितरित किया गया एवं स्वयं उनके साथ बैठकर भोजन किया गया। यह पुलिस परंपरा और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है, जिससे आपसी भाईचारा, एकता और मनोबल बढ़ता है।

तत्पश्चात महोदय द्वारा टी20 क्रिकेट विश्वकप 2026 के इंडिया vs इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच का प्रोजेक्टर स्क्रीन पर पुलिसकर्मियों,उनके परिवारिजनो एवं पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ मैच का लाइव प्रसारण देखा गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षकएवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थें।

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*