*TV 20 NEWS || BALLIA:पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 06.03.2026*

*👉पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी -*

*👉शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-*

*👉अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-*

*👉जवानों को आपात स्थिति से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कराया गया अभ्यास-*

आज दिनांक 06.03.2026 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन जनपद बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गये । इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक श्री अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*