*TV 20 NEWS|| BHADOHI :थाना ज्ञानपुर पुलिस द्वारा दो पक्षों के मध्य होली खेलने को लेकर विवाद में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस तहत चालान मा० न्यायालय किया गया*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना ज्ञानपुर*
दिनांक 05.03.2026

*√थाना ज्ञानपुर पुलिस द्वारा दो पक्षों के मध्य होली खेलने को लेकर विवाद में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस तहत चालान मा० न्यायालय किया गया।*

दिनांक 04.03.2026 को थाना कार्यालय से मजरूबगण लवकुश यादव पुत्र शिवचन्द्र यादव, प्रियांशु यादव पुत्र रमेश चन्द्र यादव व राजेश यादव पुत्र हरिनारायण यादव निवासीगण ग्राम पचलौरिया थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही का मेडिकल परीक्षण कराने जाने हेतु हे0का0 प्यारचन्द्र राम, का0 अरविन्द कुमार के साथ मजरूबी चिट्ठी लेकर महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर जनपद भदोही गया था। जिला अस्पताल के परिसर में 1. आदित्य मौर्या उर्फ राजन निवासी ग्राम पूरेगोसाईदास 2. राजकुमार यादव निवासी पचलौरिया 3. दीपक प्रजापति निवासी पुरानी बाजार 4. गोपीचन्द्र यादव निवासी पचलौरिया 5. साहिल अंसारी निवासी हाजीपुर बिहार 6. रमेश यादव निवासी पचलौरिया 7. काजू यादव निवासी पचलौरिया 8. रामआसरे यादव निवासी भुडकी 9. आशीष यादव निवासी भुडकी 10. महेश यादव निवासी भुडकी 11. लक्ष्मीशंकर यादव निवासी भुडकी 12. नन्हकू उर्फ बंशीधर निवासी पचलौरिया 13.गणेश यादव निवासी पचलौरिया 14. श्यामधर उर्फ मुंशी निवासी पचलौरिया आ गये थे यह लोग अचानक उग्र होकर आपस में एक दूसरे से ईट, पत्थर से मारपीट कर रहे थे पुलिसकर्मियों द्वारा बीच बचाव करने का प्रयास किया जा रहा था उसी दौरान इन लोगों के द्वारा का0 अरविन्द कुमार के सर पर ईट से मार दिया गया तथा उभय पक्ष द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज देते हुए तथा जान से मारने धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 53/26 धारा191(2),115(2),352,351(3),110,132 बीएनएस एवं धारा 07 अपराधिक कानून संशोधन अधिनियम थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की जा रही है।

*श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत निर्देश के क्रम में श्री *शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में स्थानीय पुलिस द्वारा प्रथम पक्ष रामआसरे यादव पुत्र बसन्तलाल यादव आदि 09 नफर निवासीगण भुड़की पचलौरिया थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही तथा द्वितीय पक्ष के लवकुश यादव पुत्र शिवचन्द्र यादव आदि 07 नफर निवासीगण भुड़की पचलौरिया थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही व राजन मौर्या उर्फ आदित्य पुत्र श्यामराज मौर्या निवासी पूरगोसाईदास हालपता पुरानी बाजार थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही के मध्य होली खेलने को लेकर विवाद किया गया। उभय पक्षों को हम पुलिस द्वारा काफी समझाया बुझाया गया लेकिन उभय पक्ष और उग्र हो गये यदि मौके से गिरफ्तार न किया जाता तो उभय पक्ष आपस में लड़-झगड़ कर संगीन घटना कारित कर सकते थे। स्थिति को देखते हुए प्रथम पक्ष के 1. रामआसरे यादव पुत्र बसन्त लाल यादव उम्र 45 वर्ष 2. आशीष यादव पुत्र रामआसरे यादव उम्र 26 वर्ष 3. महेश यादव पुत्र रामआसरे यादव उम्र 22 वर्ष 4. पवन यादव पुत्र जजमनी यादव उम्र 23 वर्ष उपरोक्त व द्वितीय पक्ष के 1. लवकुश यादव पुत्र शिवचन्द्र यादव उम्र 27 वर्ष 2. राजन मौर्या उर्फ आदित्य पुत्र श्यामराज मौर्या उम्र 23 वर्ष उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत समय करीब 01.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्तों को जिला कारागार निरूद्ध कराया गया।