*TV 20 NEWS || SONBHADRA :मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान संचालित*
*प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 06.03.2026*
✨*मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान संचालित-*
सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने हेतु मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात *डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0)* के नेतृत्व में समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद स्थापित कर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु जनपद के विभिन्न बाजारों में एसिड/तेजाब विक्रय करने वाली दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दुकानदारों को विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बिना वैध पहचान पत्र/अभिलेख के एसिड विक्रय न करने के निर्देश दिए गए। स्टॉक रजिस्टर एवं सीसीटीवी व्यवस्था की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
📢 *महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-*
📞 112 – आपातकालीन सेवा
📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन





