आजमगढ़ 06 मार्च– औषधि निरीक्षक आजमगढ़ सीमा वर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक आजमगढ़ द्वारा किया गया था। जॉच के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों पर पायी गयी कमियों के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के द्वारा माह फरवरी-2026 में निम्नलिखित औषधि प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति निलम्बित किया गया है। 01. मेसर्स हरि मेडिकल स्टोर, हरबंशपुर, सदर, जनपद-आजमगढ़ 07 दिन के लिए, 02. मेसर्स पूजा मेडिकल स्टोर, देवगाँव भीरा, जनपद-आजमगढ़ को 05 दिन के लिए, 03. मेसर्स अरविन्द मेडिकल स्टोर, बरदह, जनपद आजमगढ़ को 10 दिन के लिए, 04. मेसर्स आयुष मेडिकल हाल, खसरा नं0 63, भीरा बाइपास रोड, कटघर, लालगंज, जनपद-आजमगढ को 15 दिन के लिए, 05. मेसर्स गौरव मेडिकल हाल, नियर मिशन हास्पिटल, नरौली, सदर, जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक के लिए, 06. मेसर्स ए0एन0एम0 फार्मा, हाफिजपुर चौराहा, हाफिजपुर, जनपद-आजमगढ को अग्रिम आदेश तक के लिए, 07 मेसर्स मिश्रा मेडिकल हाल, ख0 नं0 892/2, नियर पाल्मेश्वरी धाम, लहुआ खुर्द (पल्हना बाजार), जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक के लिए एवं 08. मेसर्स बिन्दल मेडिसिन सेन्टर, नियर रेलवे स्टेशन, सर्फुद्दीपुर, सदर, जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक के लिए क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए निलम्बित किया गया है।





