आजमगढ़ 06 मार्च– जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री चेतन सिंह ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत मुख्यालय लखनऊ द्वारा स्क्रूटनी के उपरान्त सस्पेक्ट डाटा पर अग्रिम कार्यवाही कार्यवाही करने हेतु जनपदीय लॉगिन एवं शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर 25262 छात्रवृत्ति डाटा उपलब्ध कराया गया है, जिन पर शिक्षण संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराये गये सस्पेक्ट डाटा से सम्बन्धित वांछित अभिलेखों का परीक्षण करते हुए उनको वेरीफाई/रिजेक्ट किये जाने है।
उक्त के सम्बन्ध में जनपद में संचालित समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि वह सस्पेक्ट डाटा सूची से सम्बन्धित वांछित अभिलेखों का भलीभांति परीक्षण करते हुए, उन्हे प्रमाणित कर, सूचीबद्ध करते हुए संलग्न कर कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ को दिनांक 07 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि समयान्तर्गत सस्पेक्ट डाटा पर कार्यवाही किया जा सकें।





