*TV 20 NEWS|| AZAMGARH:*थाना– अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद

दिनांक 04.03.2026 को आवेदिका गुलशन पत्नी सालिम निवासी ग्राम सैखोना, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना अतरौलिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उनके पट्टीदार 1. फिरोज 2. अब्दुल रहीम पुत्रगण मो० नवी 3. मकतुला पत्नी मो० नवी 4. अंजुम पत्नी रईस 5. हिना पत्नी रईस निवासीगण ग्राम सैखोना, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा एक राय होकर आवेदिका, उनकी सास नूरजहाँ तथा पति सालिम को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा व धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0082/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 जफर अयूब द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 07.03.2026 को उ0नि0 जफर अयूब मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में देखभाल/तलाश वांछित अभियुक्त में ग्राम सेनपुर में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त फिरोज पुत्र मो० नवी निवासी ग्राम सैखोना थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को ग्राम बसहिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार समय 13:05 बजे मा0 न्यायालय/मानवाधिकार आयोग के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी को ग्राम सैखोना में घटनास्थल के पास स्थित सरसों के खेत से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग –
1. मु0अ0सं0 0082/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. फिरोज पुत्र मो० नवी निवासी ग्राम सैखोना थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
बरामदगी –
1. एक अदद लाठी/डंडा (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 जफर अयूब थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 सन्त कुमार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
3. का0 धन्नू यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़