*TV20 NEWS|| LUCKNOW :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए रोजगार, सम्मान और DBT अंतरण कार्यक्रम*
लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक रोजगार महाकुंभ 2026’ का आयोजन, 5000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर
लखनऊ स्थित जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की गईं।
इस अवसर पर 5000 से अधिक महिलाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार के ऑफर प्रदान किए गए। साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप की भी लॉन्चिंग की गई, जिससे युवाओं और विशेषकर महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करते हुए नारी शक्ति अवॉर्ड प्रदान किए गए।
सरकार की महत्वपूर्ण योजना कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरित किए गए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी के लिए कुल ₹3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।





