*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – फूलपुर, पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति,दिनांक – 08.03.2026*
*थाना – फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का विवरण–*
दिनांक 23.10.2025 को उ0नि0 उमाशंकर यादव मय हमराह हे0का0 अवधेश यादव व का0 आलोक सिंह के ग्राम कजराकोल पहुंचे, जहां जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि दिनांक 23.10.2025 को प्रातः लगभग 08:00 बजे प्रथम पक्ष के व्यक्ति— 01. हनुमान यादव पुत्र रामचन्द्र यादव 02. रवि यादव पुत्र हनुमान यादव 03. कवि यादव पुत्र हनुमान यादव 04. शिव यादव पुत्र रमेश यादव 05. पप्पू यादव पुत्र रमेश यादव जब अपने खेत पर गोबर फेंकने गए थे, उसी समय द्वितीय पक्ष के— 01. संतलाल गौड़ पुत्र समुझ 02. राजन पुत्र संतलाल 03. सोनू पुत्र संतलाल 04. शशिकला पत्नी संतलाल 05. सरिता पत्नी राजन गौड़ निवासीगण ग्राम कजराकोल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा पूर्व में हुए विवाद को लेकर एक राय होकर हाथों में लाठी, डण्डा, लोहे की रॉड व फावड़ा आदि लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया गया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गयी। उक्त घटना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 515/2025 धारा 191(2)/115(2)/109/351(3)/352 बीएनएस बनाम शिवकुमार यादव पुत्र स्व0 सुरेश यादव निवासी ग्राम कजराकोल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 27 वर्ष आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 वासुदेव मिश्रा, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 वासुदेव मिश्रा मय हमराही कर्मचारीगण क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान वांछित अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व0 सुरेश यादव निवासी ग्राम कजराकोल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 27 वर्ष को ग्राम कजराकोल के बाहर रामनयन यादव के पम्पिंग सेट के पास से समय लगभग 11:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*सम्बन्धित मुकदमा–*
01. मु0अ0सं0 515/2025 धारा 191(2)/115(2)/109/351(3)/352 बीएनएस, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
01. मु0अ0सं0 515/2025 धारा 191(2)/115(2)/109/351(3)/352 बीएनएस, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
01. शिवकुमार यादव पुत्र स्व0 सुरेश यादव, निवासी ग्राम कजराकोल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 वासुदेव मिश्रा, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 विशाल गौड़, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़