*TV20 NEWS || AZAMGARH :नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांक – 08.03.2026*
*थाना – बरदह, जनपद – आजमगढ़*
*नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 07.03.2026 को एक महिला द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि विपक्षी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया तथा उसकी अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर वायरल किया गया। जब उक्त महिला द्वारा इस सम्बन्ध में अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा महिला व उसकी पुत्री को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज तथा जान-माल की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 73/2026 धारा 64, 352, 351(3) बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट, 67A आईटी एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट बनाम अजय यादव पुत्र रामाशंकर यादव निवासी ग्राम दुबरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण-*
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना बरदह पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया गया। इसी क्रम में दिनांक 08.03.2026 को उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार भारती मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय यादव पुत्र रामाशंकर यादव निवासी ग्राम दुबरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को जिवली तिराहा से समय करीब 12:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. अजय यादव पुत्र रामाशंकर यादव, निवासी – ग्राम दुबरा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी का विवरण-*
घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन, जिसमें पीड़िता की फोटो/वीडियो वायरल करने से सम्बन्धित सामग्री पायी गयी।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 73/2026 धारा 64, 352, 351(3) बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट, 67A आईटी एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उप निरीक्षक – रविन्द्र कुमार भारती, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
2. उप निरीक्षक – संजय कुमार, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़





