*TV20 NEWS || AZAMGARH :न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा व मुनादी की कार्यवाही*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 08.03.2026*
*न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा व मुनादी की कार्यवाही*
*घटना का विवरण–*
वादी *सुदर्शन* द्वारा थाना *मुहम्मदाबाद जनपद मऊ* पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण द्वारा उसके साथ *मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा संपत्ति को नुकसान* पहुँचाया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुहम्मदाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त मामले में नामजद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित न होकर लगातार *फरार* चल रहे थे। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध *धारा 82 सीआरपीसी* के अंतर्गत उद्घोषणा (Proclamation) जारी की गयी। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में *मु0नं0 9694/2022 वादी सुदर्शन बनाम सत्य प्रकाश* से संबंधित प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों—
1. *केदारनाथ वर्मा* पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम कों*डर अजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़*
2. *लौटूराम मौर्या* पुत्र असमंजस मौर्या निवासी ग्राम *कोंडर अजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़*
के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार *धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा एवं मुनादी* की कार्यवाही की गयी।
आज दिनांक *08.03.2026* को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के निवास स्थान *ग्राम कोंडर अजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़* पर पहुंचकर न्यायालय के आदेशानुसार *धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा की गयी तथा गांव में मुनादी कराकर अभियुक्तों को नियत तिथि पर माननीय न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गयी।*
पुलिस द्वारा ग्रामीणों को भी अवगत कराया गया कि यदि अभियुक्त नियत समय में न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध *धारा 83 सीआरपीसी के अंतर्गत संपत्ति कुर्की की कार्यवाही* भी की जा सकती है।
*नोटिस चस्पा एवं मुनादी कराने वाली पुलिस टीम–*
1. *उ0नि0 शशी सिंह (चौकी प्रभारी) बदरका,* थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. *उ0नि0 रविन्द्र प्रताप यादव,* थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
3. *हे0का0 धर्मेन्द्र चौधरी,* थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़





