TV 20 NEWS BALLIA : पुलिस लाइन बलिया में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम के शुभ अवसर पर शिक्षा, कला, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं एवं बच्चियों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

पुलिस लाइन बलिया में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम के शुभ अवसर पर शिक्षा, कला, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं एवं बच्चियों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा “वामा वेलनेस कैम्प (आयुष विभाग की सहभागिता से निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ शिविर) का 01 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन ।

आज दिनांक 08.03.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में “अन्तरार्ष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान व श्रीमान् प्रतिसार निरीक्षक बलिया श्री राम बेलास द्वारा महिलाओं एवं बच्चियो को उनके प्रेरणादायी कार्य को देखते हुए उत्साह वर्धन हेतु पुलिस लाइन स्थित मिटिंग हाल में मेमेन्टो देकर सम्मानित किया गया ।
इसी क्रम में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अन्तर्गत आयुष विभाग की सहभागिता से निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया । वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर/सदर श्री मो0 उस्मान द्वारा किया गया । उक्त परिपेक्ष्य में वामा सारथी, का उद्देश्य पुलिस परिवारजनों की विशेष दर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। यह शिविर पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक किफायती समाधान प्रदान करना था। आज के “वामा वेलनेस कैम्प” में विशेष रूप से केवल पुलिस कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिये उपलब्ध था।

इस सराहनीय पहल ने यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस न केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही है, बल्कि समाज के प्रति अपने नैतिक कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन कर रही है।