*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना मुबारकपुर, अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक – 08.03.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

*अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।*

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 मुरारी मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर मय हमराह का0 सत्यम सिंह व का0 छोटेलाल गोड़ के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान रोडवेज चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लिये बावन बीघा ग्राउण्ड में मौजूद है तथा किसी का इंतजार कर रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए *बावन बीघा ग्राउण्ड गजहड़ा* के पास मुखबिर की निशानदेही पर दबिश दी गयी, जहां से एक व्यक्ति को *एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर* के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *कोमल उर्फ मटरू पुत्र रवि निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष* बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. कोमल उर्फ मटरू पुत्र रवि निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 261/2018 धारा 380/411/457 भादवि थाना सिधारी, आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण-*
पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मुरारी मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
का0 सत्यम सिंह थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
का0 छोटेलाल गोड़ थाना मुबारकपुर, आजमगढ़