*TV20 NEWS || AZAMGARH :गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया*

*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक – 08.03.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

*अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।*
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्रा मय हमराह हे0का0 त्रिलोकी नाथ सिंह व का0 सब्बीर अहमद के देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म-जरायम व पेण्डिंग एहकमात के क्रम में बवाली मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुजरपार पुल के पास खड़ा है, जो अवैध असलहा लिये हुए है तथा किसी का इंतजार कर रहा है और कहीं जाने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए *गुजरपार पुल* के पास मुखबिर की निशानदेही पर दबिश दी गयी, जहां से एक व्यक्ति को *एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर* के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *अमरजीत पुत्र जोधन चौहान निवासी नरहन भरौली अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, वर्तमान पता मोसौना थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष* बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*नाम पता अभियुक्त-*
01. अमरजीत पुत्र जोधन चौहान निवासी नरहन भरौली अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, वर्तमान पता मोसौना थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 89/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण-*
पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्रा थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
02. हे0का0 त्रिलोकी नाथ सिंह थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
03. का0 सब्बीर अहमद थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़