*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना- जीयनपुर, दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के मामले में 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*
*प्रेस-नोट*
*थाना- जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*
*दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के मामले में 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास-*
दिनांक 23.12.2025 को वादी द्वारा थाना जीयनपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री को दहेज में बड़ी गाड़ी व नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 523/2025 धारा 85/80 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. जगदीश कुमार उर्फ छांगुर पुत्र फूलचन्द (पति) 2. श्रीमती रमावती पत्नी फूलचन्द (सास) 3. फूलचन्द पुत्र अज्ञात (ससुर) 4. संजीव कुमार पुत्र फूलचन्द (देवर) निवासीगण सुभाष चन्द्र बोस नगर वार्ड नं0 02 अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण-*
आज दिनांक 09.03.2026 को उ0नि0 अजय यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. जगदीश पुत्र फूलचन्द 2. फूलचन्द पुत्र गनेश 3. संजीव कुमार पुत्र फूलचन्द तथा अभियुक्ता 4. रमावती देवी पत्नी फूलचन्द निवासीगण सुभाष चन्द्र बोस नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गोगा साव तिराहा अजमतगढ़ से समय करीब 11:15 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-*
1. जगदीश पुत्र फूलचन्द निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. फूलचन्द पुत्र गनेश निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. संजीव कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. रमावती देवी पत्नी फूलचन्द निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 523/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 अजय यादव, थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
02. हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह, थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
03. का0 राजेश कुमार यादव, थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
04. म0का0 अन्नू यादव, थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़





