*TV20 NEWS || AZAMGARH :जनगणना 2027 की तैयारी तेज: आजमगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण शुरू*

——————————–
आजमगढ़ 09 मार्च– अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी श्री गम्भीर सिंह ने बताया है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु मकान सूचीकरण गणना ब्लाक के गठन (HLB Creations) के लिए जनपद आजमगढ़ के 08 ग्रामीण एवं 16 नगरीय चार्जों के चार्ज अधिकारियों एवं उनके कार्यालय में जनगणना का कार्य देख रहे कार्मिकों (राजस्व निरीक्षक, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर) को दिनांक 10 एवं 11 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक सर्वाेदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर आजमगढ़ के स्मार्ट क्लास रूम में श्री आकाश राय, श्री कुलभूषण सिंह, श्री अरविन्द कुमार यादव, श्री सैम्मुलाह अंसारी मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा।
जनपद आजमगढ़ के समस्त 08 ग्रामीण एवं 16 नगरीय चार्जों के फील्ड वर्क के लिए नियुक्त 154 फील्ड ट्रेनर्स को भी उक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिनांक 16, 17, 18, 19, 20 व 23 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक सर्वाेदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर आजमगढ़ में चार्ज वार, समूह (बैच) का गठन कर प्रशिक्षित किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसकी सूचना फील्ड ट्रेनर्स को अलग से दी जा रही है।