आजमगढ़ 09 मार्च– मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुपालन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बड़ौदा यू०पी० ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम बड़ौदा यू० पी० ग्रामीण बैंक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त त्तवावधान में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम को इस वर्ष की थीमः महिला सशक्तिकरण एवं समान अधिकार को केंद्र में रखते हुए दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ नितिका राजन द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला को न्याय तक समान एवं सरल पहुंच सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
सचिव ने नालसा हेल्पलाइन नंम्बर 15100 के बारे में भी उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया तथा बताया कि यदि किसी महिला को कोई निःशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता है तो वह हेल्पलाइन नंम्बर पर फोन कर उचित कानूनी सलाह प्राप्त कर सकती है। इस संबंध में महिला स्वयं अथवा डाक के माध्यम से कानूनी सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र भेज सकती है।
इस अवसर पर बड़ौदा यू०पी० ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक महिला डाक्टर, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के सदस्य बैंक की महिला अधिकारी व कर्मचारीगण इत्यादि उपस्थित रहे।





