*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना निजामाबाद, आपसी विवाद में जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*आपसी विवाद में जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 08.01.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे ग्राम बारीखास थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ में प्रथम पक्ष की विमला देवी पत्नी स्व0 हरेन्द्र चौहान व विनीता पुत्री स्व0 हरेन्द्र चौहान तथा द्वितीय पक्ष की सरिता पत्नी जगदीश चौहान व गोविन्द पुत्र भगेलू चौहान के बीच नल से पानी ले जाते समय पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों द्वारा गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गये।
सूचना पर पहुंचे बीट आरक्षी द्वारा समझाने-बुझाने के दौरान भी दोनों पक्ष उग्र हो गये तथा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना के संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 25/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 221 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
दिनांक 10.03.2026 को उ0नि0 लाला राम मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण/संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान सेन्टरवां मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गोविन्द चौहान पुत्र भगेलू चौहान निवासी ग्राम बारीखास थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ असनी पुलिया के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को असनी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम गोविन्द चौहान पुत्र भगेलू चौहान निवासी बारीखास थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब सुबह 09:30 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 25/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 221 बीएनएस थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
गोविन्द चौहान पुत्र भगेलू चौहान निवासी ग्राम बारीखास थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 लाला राम थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 अखिलेश कुमार यादव थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़





