*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – सरायमीर,पुलिस बनकर वाहन चेकिंग के नाम पर ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, नकद ₹12,900 बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना – सरायमीर, जनपद – आजमगढ़*
*पुलिस बनकर वाहन चेकिंग के नाम पर ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, नकद ₹12,900 बरामद*
*घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 13.01.2026 को वादी द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 12.01.2026 को वह सरायमीर बाजार से अपने घर वापस जा रहा था। रास्ते में शाहपुर मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर हेलमेट चेकिंग के बहाने उसकी तलाशी ली तथा उसके पर्स से ₹3000 निकाल लिये। इस सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 11.03.2026 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शाहपुर रोड खरेवां मोड़, थाना सरायमीर के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम *अवधेश यादव पुत्र मुखराम यादव निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़* बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *₹12,900 नकद* बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस का प्रतिरूपण कर वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों से ठगी/चोरी की घटनाएँ करना स्वीकार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 204/318(4)/319(2)/317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
01. अवधेश यादव पुत्र मुखराम यादव, निवासी – मोजरापुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी–*
01. ₹12,900/- नकद
*पंजीकृत अभियोग–*
01. मु0अ0सं0 10/2026 धारा 303(2)/204/318(4)/319(2)/317(2) बीएनएस, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
अभियुक्त के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ एवं मऊ के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम एवं अन्य संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
क्र0सं मु0अ0सं धारा थाना जनपद
1. 140/24 318(4)319(2)/336(3) बीएनएस दक्षिण टोला मऊ
2. 165/25 317(2)/317(4)/318(4) बीएनएस कोतवाली आजमगढ़
3. 200/20 3/25 आयुध अधि0 मुबारकपुर आजमगढ़
4. 342/14 ¾ गुण्डा एक्ट कोतवाली आजमगढ़
5. 896/13 170, 392 भादवि कोतवाली आजमगढ़
6. 563/10 392, 411 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
7. 564/10 307 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
8. 814/10 356, 392, 411, 504, भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
9. 815/10 356, 392, 411, 504, भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
10. 816/10 356, 392, 411, 504, भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
11. 565/10 गैंगेस्टर ( सम्भावित ) बिलरियागंज आजमगढ़
12. 442/14 170, 379, 411 भादवि मुहम्मदाबाद मऊ
13. 468/13 392, 511 भादवि सरायलख्नशी मऊ
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 अभिषेक सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 रजनीश सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
3. का0 अंकुर सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़





