*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – मुबारकपुर, मुकदमे से सम्बन्धित अपहृतागण को 24 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद किया गया*
*प्रेस नोट*
*थाना – मुबारकपुर, जनपद – आजमगढ़*
*मुकदमे से सम्बन्धित अपहृतागण को 24 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद किया गया*
*पूर्व की घटना –*
दिनांक 09.03.2026 को वादी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण में दो नाबालिग बालिकाओं के घर से जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी विवेचना उ0नि0 नौशाद अहमद द्वारा की जा रही है।
*बरामदगी का विवरण–*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपहृत/गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति फेज-5 के क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी क्रम में विवेचक उ0नि0 नौशाद अहमद मय पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता व मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए मुकदमे से सम्बन्धित दोनों अपहृताओं को थाना मण्डुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र के पास स्थित स्टैण्ड से सकुशल बरामद कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 नौशाद अहमद
2. म0का0 शिवानी सिंह





