सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 11 मार्च– भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु मकानसूचीकरण गणना ब्लाक के गठन के लिए जनपद के 08 ग्रामीण एवं 16 नगरीय चार्जों के चार्ज अधिकारियों एवं उनके कार्यालय में जनगणना का कार्य देख रहे कार्मिकों (राजस्व निरीक्षक, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर आजमगढ़ के स्मार्ट क्लासरूम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य कराने के लिए जनपद में नियुक्त 154 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण भी सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर आजमगढ़ के स्मार्ट क्लास रूम में दिनांक 16,17,18,19,20, 23 मार्च 2026 को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। जनपद के 08 ग्रामीण एवं 16 नगरीय चाजों के चार्ज अधिकारियों एवं उनके कार्यालय में जनगणना का कार्य देख रहे कार्मिकों (राजस्य निरीक्षक, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गयी कि जनगणना का कार्य लोक महत्व का समयबद्ध कार्य है और इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन एवं जनगणना कार्य निदेशालय से प्राप्त निर्देशों/परिपत्र का विधिवत अध्यन कर क्षेत्रीय कार्य हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये। जनगणना 2027 कार्य के लिए पूर्ण मनोयोग से लिया गया प्रशिक्षण अत्यन्त ही लाभकारी रहेगा। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-11.03.2026——–





