*TV20 NEWS || AZAMGARH :खेत में गन्ने की पत्ती जलाने व जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक – 12.03.2026*
*थाना – दीदारगंज, जनपद – आजमगढ़*

*खेत में गन्ने की पत्ती जलाने व जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार*

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा खेत में गन्ने की पत्ती जलाने व पूछने पर मारपीट करने, जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।*

*पूर्व की घटना-*
वादी श्री मता प्रसाद पुत्र फक्कड़ निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 4.03.2026 समय लगभग 15:30 बजेउनके खेत में रखी गन्ने की पत्ती एवं अन्य सामग्री को अभियुक्तगण द्वारा जलाकर नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा वादी तथा उनके पुत्र विमलेश के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गयी तथा लाठी-डण्डे, थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट बनाम 01. सत्यम राजभर पुत्र सुभाष 02. उत्तम राजभर पुत्र सुभाष निवासीगण ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ तथा एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से अभियुक्तगण फरार चल रहे थे।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक *12.03.2026* को उ0नि0 *करमुल्ला अली* मय हमराह पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान *पल्थी चौराहे* पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *राजापुर बाजार टैक्सी स्टैण्ड* पर किसी वाहन से भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश दी गयी। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल की सहायता से घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम 01. सत्यम राजभर पुत्र सुभाष उम्र 21 वर्ष 02. उत्तम राजभर पुत्र सुभाष उम्र 19 वर्ष, निवासीगण ग्राम बीबीगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बताया। नाम पता तस्दीक होने पर अभियुक्तगण को मुकदमा मु0अ0सं0 37/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 324(4), 109 बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ में समय करीब 08:25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सत्यम राजभर पुत्र सुभाष उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. उत्तम राजभर पुत्र सुभाष उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 करमुल्ला अली, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 रमेशचन्द्र यादव, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 अमरनाथ यादव, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़