*TV20 NEWS || AZAMGARH :पैतृक जमीन की धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना – कन्धरापुर, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 11.03.2026*

*पैतृक जमीन की धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार*

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कंधरापुर पुलिस द्वारा पैतृक जमीन की धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी को बेलाइसा के पास स्थित नीबी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।*

*पूर्व की घटना-*
दिनांक 08.01.2026 को आवेदकगण *अरुण कुमार राय, सुशील राय, बृजेश राय, नीरज राय तथा अश्विन राय* द्वारा थाना कन्धरापुर पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि *अवनीश राय पुत्र स्व० बृजभूषण राय* तथा उनकी पत्नी *नूतन राय पत्नी अवनीश राय* ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए पैतृक भूमि से सम्बन्धित दस्तावेजों में धोखाधड़ी की तथा संपत्ति को छलपूर्वक विक्रय कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया। शिकायत के अनुसार बीमार एवं असहाय अवस्था का लाभ उठाते हुए परिवार की पैतृक भूमि को धोखाधड़ीपूर्वक विक्रय कर धनराशि का दुरुपयोग किया गया तथा विरोध करने पर वादी पक्ष को धमकाया भी गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर *मु0अ0सं0 10/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/351(3) बीएनएस* पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना *व0उ0नि0 रमेश कुमार* द्वारा की जा रही थी।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 11.03.2026 को व0उ0नि0 *रमेश कुमार* मय हमराह पुलिस बल व महिला आरक्षी के साथ अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्त अवनीश राय एवं अभियुक्ता नूतन राय* बेलाइसा के पास *नीबी कॉलोनी* स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर मौजूद हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उनके रिस्तेदार के घर पर दबिश दी गई। पूछताछ करने पर घर के आँगन में मौजूद एक पुरुष व एक महिला ने अपना नाम क्रमशः 01. अवनीश राय पुत्र स्व० बृजभूषण राय निवासी जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष 02. नूतन राय पत्नी अवनीश राय निवासी जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष बताया। नाम-पता तस्दीक होने पर दोनों को मुकदमा *मु0अ0सं0 10/2026* उपरोक्त धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर *दिनांक 11.03.2026 समय 18:30 बजे* गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ता को महिला आरक्षी *सुमन पासवान* की अभिरक्षा में रात्रि विश्राम हेतु महिला थाना आजमगढ़ भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-*
1. अवनीश राय पुत्र स्व० बृजभूषण राय निवासी जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
2. नूतन राय पत्नी अवनीश राय निवासी जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़

*बरामदगी-*
• एक अदद लैपटॉप
• एक पारदर्शी डिब्बे में 04 अदद मोबाइल फोन
• आधार कार्ड व पैन कार्ड

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 10/2026, धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/351(3) बीएनएस, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़

*आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 10/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/351(3) बीएनएस थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 रमेश कुमार, थाना कन्धरापुर
2. उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह, थाना कन्धरापुर
3. उ0नि0 प्रमोद मध्देशिया, थाना कन्धरापुर
4. का0 प्रवेश चौधरी, थाना कन्धरापुर
5. म0का0 सुमन पासवान, थाना कन्धरापुर