*TV20 NEWS || AZAMGARH :मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त छिनैती के मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 11.03.2026*
*मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त छिनैती के मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को छिनैती के मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।*
*पूर्व की घटना/इतिहास-*
दिनांक 10.02.2026 को वादी *अब्दुल्ला पुत्र बब्बू निवासी मोहम्मदपुर भिटिया थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़* द्वारा थाना निजामाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक *10.02.2026* को समय लगभग *06:30 बजे शाम* वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान *कालिका ढाबा, मोहम्मदपुर रोड* के पास *स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों* द्वारा उसका मोबाइल फोन *INFINIX HOT 50S 5G (एयरटेल सिम सहित)* छीनकर भाग गये। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निजामाबाद पर *मु0अ0सं0 42/2026 धारा 304(2) बीएनएस* बनाम *दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार* अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना *उ0नि0 परमात्मा यादव* को सुपुर्द की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 11.03.2026 को उ0नि0 *परमात्मा यादव* मय हमराह पुलिस बल के साथ चौकी *फरिहा* क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि *मोबाइल छिनैती की घटना में शामिल अभियुक्त मोहम्मदपुर रोड की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे हैं।* सूचना पर पुलिस टीम द्वारा *मोहम्मदपुर रोड पुलिया* के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त मोटरसाइकिल मोड़कर नहर की ओर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम 01. *नितिन पुत्र हौसिला प्रसाद निवासी ईश्वरपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष* 02. *शिवम कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ईश्वरपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष* बताया। जमा तलाशी में अभियुक्तों के कब्जे से *छिनैती का मोबाइल फोन INFINIX HOT 50S 5G, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP50 BJ 9415,* अभियुक्तों के *02 मोबाइल फोन,* एक *पर्स जिसमें आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व 350 रुपये* बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को समय 22:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 42/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. नितिन पुत्र हौसिला प्रसाद, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम ईश्वरपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़
2. शिवम कुमार पुत्र जयप्रकाश, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी ग्राम ईश्वरपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़
*बरामदगी-*
1. छिनैती का INFINIX HOT 50S 5G मोबाइल फोन
2. घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP50 BJ 9415
3. अभियुक्तों के 02 मोबाइल फोन
4. एक पर्स (आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व 350 रुपये सहित)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 परमात्मा यादव, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
2. का0 संजीव शर्मा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
3. का0 प्रशान्त सरोज, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
4. का0 रवि मौर्या, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़





