*TV20 NEWS || AZAMGARH :फर्जी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – दीदारगंज, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 13.03.2026*
*फर्जी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना *दीदारगंज पुलिस* द्वारा *फर्जी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया है।*
*पूर्व की घटना / इतिहास-*
दिनांक *20.01.2026* को उ0नि0 *सुरेन्द्र सिंह यादव* थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा पासपोर्ट धारक *जीतेन्द्र पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम करूई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़* की पासपोर्ट सत्यापन हेतु जांच की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त व्यक्ति द्वारा *अपना नाम, पता व जन्मतिथि परिवर्तित कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने हेतु आवेदन किया गया है।* उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार थाना दीदारगंज पर *मु0अ0सं0 36/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(B)* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक *13.03.2026* को उ0नि0 *अनिल कुमार सिंह* मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में मौजूद रहते हुए मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त *दीदारगंज बाजार* में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा *दीदारगंज बाजार* पहुंचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर *समय लगभग 10:20 बजे गिरफ्तार* कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. जीतेन्द्र पुत्र प्यारेलाल, निवासी – ग्राम करूई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 36/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(B)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह – थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. का0 उपेन्द्र कुमार – थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़