*TV20 NEWS || AZAMGARH :कचहरी परिसर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, गैंगेस्टर एक्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – कोतवाली, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 13.03.2026*

*कचहरी परिसर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, गैंगेस्टर एक्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।*

*पूर्व की घटना/इतिहास-*
जनपद आजमगढ़ के *दीवानी कचहरी परिसर व आसपास के क्षेत्रों में खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी* की कई घटनाएँ प्रकाश में आयी थीं। इस संबंध में थाना कोतवाली पर विभिन्न पीड़ितों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराये गये, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत है—
1. मु0अ0सं0 337/24 धारा 379 भादवि – वादी देवमन यादव निवासी कटोही थाना अतरौलिया द्वारा दीवानी कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में।
2. मु0अ0सं0 443/24 धारा 303(2) बीएनएस – वादी बाबूराम यादव निवासी अभयपुर थाना अहरौला द्वारा कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में।
3. मु0अ0सं0 462/24 धारा 303(2) बीएनएस – वंदना शर्मा निवासी नरहन खास थाना जीयनपुर द्वारा आभूषण चोरी होने के सम्बन्ध में।
4. मु0अ0सं0 528/24 धारा 303(2) बीएनएस – दिलीप सोनकर निवासी हथिया थाना सिधारी द्वारा दीवानी कचहरी गेट के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में।
5. मु0अ0सं0 555/24 धारा 303(2) बीएनएस – रविन्दर यादव निवासी कपसा थाना कन्धरापुर द्वारा दीवानी कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में। उक्त घटनाओं में एक ही गिरोह द्वारा संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के तथ्य प्रकाश में आने पर इनके विरुद्ध *मु0अ0सं0 102/26 धारा 2(b)(i), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट* थाना कोतवाली पर पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण-*
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक *12.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर* उ0नि0 *अजय कुमार सिंह* मय पुलिस टीम द्वारा *बवाली मोड़ के पास* से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उग्रसेन चौहान पुत्र मन्तलाल चौहान, निवासी – ईदिलपुर बजहां थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त के अपराध से अवगत कराते हुए *समय लगभग 11:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया* तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. उग्रसेन चौहान पुत्र मन्तलाल चौहान, निवासी – ईदिलपुर बजहां थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 30 वर्ष

*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने अपने द्वारा उक्त घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर *कचहरी परिसर व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों एवं सामान को चोरी कर लेता था।*
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 102/26, धारा 2(b)(i), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़

*आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त उग्रसेन चौहान के विरुद्ध थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ में वाहन चोरी व अन्य आपराधिक कृत्यों से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
01. मु0अ0सं0 528/24 धारा 112(2)/303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़
02. मु0अ0सं0 654/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/338/336(3)/340/112(2) बीएनएस थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़
03. मु0अ0सं0 337/24 धारा 120B/379/411/413/414/467/468/471 IPC थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़
04. मु0अ0सं0 443/24 धारा 112(2)/303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़
05. मु0अ0सं0 462/24 धारा 112(2)/303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़
06. मु0अ0सं0 555/24 धारा 112(2)/303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़
07. मु0अ0सं0 102/26 धारा 2(b)(i), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अजय कुमार सिंह, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
2. का0 विनय प्रसाद, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
3. हे0का0 सर्वेश कुमार, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
4. का0 जितेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।