*TV20 NEWS || AZAMGARH:जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 03 चाकू बरामद*
*प्रेस-नोट*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
*जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 03 चाकू बरामद*
*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 13.03.2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह आरोप लगाया गया कि दिनांक 12.03.2026 को रात्रि लगभग 21:30 बजे ग्राम नेवादा रजानगर में कहासुनी के बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बीच-बचाव करने आये अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। साथ ही दरवाजे पर खड़े दोपहिया वाहन को भी क्षति पहुँचाई गयी।
इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 97/2026 धारा 3(5), 333, 352, 109(1), 118(1), 115(2), 324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 13.03.2026 को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश व चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण 1. सलीम जावेद, 2. अब्दुल अजीम, 3. अब्दुल कादिर निवासीगण ग्राम नेवादा रजानगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को पिचरी गेट के पास से दिनांक 13.03.2026 समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद चाकू को नेवादा पानी की टंकी के पास से बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. सलीम जावेद पुत्र स्व0 सगीर निवासी नेवादा रजानगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. अब्दुल अजीम पुत्र स्व0 सगीर निवासी नेवादा रजानगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. अब्दुल कादिर पुत्र स्व0 सगीर निवासी नेवादा रजानगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
*बरामदगी –*
03 अदद चाकू (आला जुर्म)
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 97/2026 धारा 3(5), 333, 352, 109(1), 118(1), 115(2), 324(4) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट ,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 वीरेन्द्र यादव,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 त्रिलोकी नाथ सिंह,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
3. हे0का0 सुनील सिंह,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
4. का0 राहुल गौड़,थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।





