*प्रेस नोट*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण–*
दिनांक 10.03.2026 को थाना अतरौलिया पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह आरोप लगाया गया कि एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 093/2026 धारा 137(2), 87, 127(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 10.03.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह का0 महेश सरोज के साथ मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अनीश पुत्र अनिल निवासी ग्राम चिस्तीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को छितौनी मोड़ से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग–*
01. मु0अ0सं0 093/2026 धारा 137(2), 87, 127(3) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
01. अनीश पुत्र अनिल निवासी ग्राम चिस्तीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. का0 महेश सरोज, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़





