आजमगढ़ 13 मार्च 2026-
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ नितिका राजन ने बताया है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा प्रातः 10:30 बजे “हाल ऑफ जस्टिस में दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा।





