TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 84,460/- रुपये वापस कराए गए
आवेदक श्री ऋषभ रंजन चतुर्वेदी पुत्र प्रदीप, निवासी शंकर जी मूर्ति तिराहा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ के साथ क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर देने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर फोन किया गया। कॉल करने वाले ने आवेदक को विश्वास में लेकर उनसे ओटीपी प्राप्त कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप आवेदक के क्रेडिट कार्ड से कुल *84,460/- रुपये* कट गए।
पैसे कटने की जानकारी होने पर आवेदक को साइबर अपराध का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल *साइबर शिकायत संख्या 33103260049148* दर्ज कराई। यह शिकायत थाना सिधारी पर प्राप्त हुई, जिस पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम की प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप *84,460/- रुपये की धनराशि नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।*
👮♂️ *जनता से अपील :*
किसी भी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तुरंत *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)** या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर बने साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।
*पुलिस टीम :*
1. उ0नि0 विधनेश वर्मा
2. उ0नि0 नीतिश सिंह
साइबर टीम, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़





