TV 20 NEWS || AZAMGARH : चोरी व आपराधिक षडयंत्र में संलिप्त अपराधी गुण्डा एक्ट के अंतर्गत 02 माह के लिए जिलाबदर
जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत चोरी व आपराधिक षडयंत्र में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा थाना तहबरपुर के अभियुक्त सल्टू राम पुत्र रामचरन, निवासी ग्राम नसीरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे दिनांक 11.03.2026 से 02 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से जिलाबदर किया गया है।





