TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद न्यायालय मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का मा0 जनपद न्यायाधीश ने किया शुभारम्भ

आजमगढ़ 14 मार्च– मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ द्वारा मा0 जनपद न्यायाधीश श्री जय प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर आजमगढ़ में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, बैक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ मा0 जनपद न्यायाधीश श्री जय प्रकाश पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्जवलित करके तथा वाग्देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।
लोक अदालत के शुभारम्भ अवसर पर श्री अहसानुल्लाह खान प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, मुकेश कुमार सिंह-प्रथम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्री अजय कुमार शाही अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री कमला पति-I अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री अजय श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री विजय कुमार वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री संतोष कुमार यादव नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अद