TV 20 NEWS || AZAMGARH : दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप,14 घंटे बीत गए नहीं हो पाई विद्युत आपूर्ति बहाल।
सगड़ी। बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र के पूर्वी फीटर के दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की सुबह से ठप है। जिसके चलते लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं ।
बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र के पूर्वी फीटर बोझिया, कठैचा, कोकिलपार सहित दर्जनो गांव की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की सुबह से ठप है। जिसके चलते क्षेत्र में अंधेरा फैला हुआ है। अंधेरे के चलते खाना पकाने और भोजन करने में भी लोगों दुश्वारियां हो रही है ।उमस भरी गर्मी से लोग करवट बदलकर रात बिताने को मजबूर है। क्षेत्र के राधेश्याम, प्रमोद, पप्पू,सुरेश,जितेन्द्र आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ।
रात्रि 9 बजे तक समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
एसडीओ और अन्य कर्मचारियों का मोबाइल स्विच ऑफ है।अधिशासी अभियंता को फोन लगाया जा रहा है लेकिन फोन नहीं उठा रहा है।





