*TV20 NEWS || AZAMGARH :उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में महिला अभ्यर्थी को समय से परीक्षा केन्द्र पहुँचाने वाले 05 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
*प्रेस विज्ञप्ति, जनपद आजमगढ़*
*आजमगढ़ पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल*
*उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में महिला अभ्यर्थी को समय से परीक्षा केन्द्र पहुँचाने वाले 05 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
➡️ दिनांक 15.03.2026 को आयोजित उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान एक *महिला अभ्यर्थी कुमारी रूक्मनी पुत्री केशव लाल* का *परीक्षा केन्द्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़, सठियांव, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ निर्धारित* था, किन्तु *वह असमंजस में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रैदोपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़* पहुँच गई थी।
➡️ उक्त महिला अभ्यर्थी को वहाँ उपस्थित प्रभारी यूपी-112 श्री अभय राज मिश्रा द्वारा स्थिति को संज्ञान में लेते हुए तत्काल त्वरित कार्रवाई की गई। उनके द्वारा मौके पर ड्यूटी पर तैनात पीआरवी-5385 थाना कोतवाली की टीम के माध्यम से महिला अभ्यर्थी को समय रहते उसके वास्तविक परीक्षा केन्द्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़, सठियांव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ पहुँचाया गया, जिससे वह निर्धारित समय पर परीक्षा में सम्मिलित हो सकी। इस सराहनीय सहयोग के लिए महिला अभ्यर्थी द्वारा आजमगढ़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
➡️ उक्त सराहनीय एवं मानवीय कार्य के लिए दिनांक 16.03.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में यूपी-112 प्रभारी सहित *कुल 05 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित* किया गया।
➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल तथा क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरन पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
*प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है—*
1. प्रभारी निरीक्षक डायल-112 श्री अभय राज मिश्रा, जनपद आजमगढ़
2. मुख्य आरक्षी राज किशोर सिंह, पीआरवी-5385, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
3. महिला आरक्षी रेनु कुमारी, पीआरवी-5385, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
4. महिला आरक्षी अनिता देवी, पीआरवी-5385, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
5. आरक्षी चालक विनोद यादव, पीआरवी-5385, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़





