*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में खेल छात्रावास ट्रायल्स 23 मार्च से, 12 व 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मौका*
दिनांक- 16 मार्च 2026
प्रेस विज्ञप्ति
खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों वर्ष 2026-27 में सूचीबद्ध खेलों में प्रवेश हेतु प्रोबेबुल्स के केन्द्रिय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 से 29 अप्रैल, 2026 तक (15 दिवसीय) किया जा रहा है। उक्त केन्द्रिय प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स किया जा रहा है, जिसमें 12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं के जिला एवं मण्डल स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में सम्मिलित होने हेतु आवेदन करने के लिए वेबसाइट ाीमसेंजीपण्हवअण्पद लाग इन कर आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म पूर्ण रूप से स्पष्ट षब्दों में भरा जायेगा। फार्म भर जाने के उपरान्त सम्बन्धित क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी/क्रीडाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर कराकर कार्यालय में जमा कराना होगा।
चयन हेतु अर्हतायें:-1-उक्त आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु टाªयल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु जिम्नास्टिक्स एवं तैराकी खेलों में दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम होनी चाहिए।
2- आयु के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को विद्यालय द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए, यदि किसी कारण वश चयन/ट्रायल्स के समय जन्मतिथि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित करवाना सम्भव न हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदत्त प्रमाण-पत्र एवं अभ्यर्थी के माता/पिता द्वारा जन्मतिथि के सम्बन्ध में नोटरी शपथ पत्र प्राप्त किया जायेगा। चयन के उपरान्त छात्रावास में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित टी0सी0 लाना अनिवार्य होगा।
जिला/मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल्स निम्नलिखित कार्यक्रमानुसार आयोजित कराये जायेंगेः-
क्र0
सं0 खेल का नाम वर्ग आयुवर्ग जिला
स्तर मण्डल
स्तर समय व
स्थाल
1. जिम्नास्टिक्स, तैराकी बालक 12वर्ष 23 मार्च 2026 27 मार्च 2026 प्रातः 10ः00
बजे
स्थान-
सुखदेव
पहलवान
स्पोटर््स
स्टेडियम
आजमगढ़
2. कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस बालक 15वर्ष 23 मार्च 2026 27 मार्च 2026
3. कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, (जिम्नास्टिक्स, तैराकी 12 वर्ष) बालिका 15वर्ष 24 मार्च 2026 28 मार्च 2026
4. क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स जूडो, बॉक्सिंग हैण्डबाल, बास्केटबाल, तीरंदाजी बालक 15वर्ष 25 मार्च 2026 29 मार्च 2026
5. कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैण्डबाल बालिका 15वर्ष 26 मार्च 2026 30 मार्च 2026
उपरोक्त जिला/मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरोक्त विवरण के अनुसार निर्धारित तिथियों में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित होंगे। टाªयल्स में भाग लेने के इच्छुक बालक/बालिकाओं को विभागीय वेबसाइट ाीमसेंजीपण्हवअण्पद पर लॉग इन कर पूर्ण रूप से आवेदन पत्रों को भर डैषबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित षुल्क ऑनलाइन जमा किया जायेगा। चयन ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक बालक/बालिका निर्धारित तिथियों में चयन/ट्रायल्स प्रारम्भ होने से पूर्व अपना आवेदन पत्र उपरोक्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर समस्त प्रपत्रों के साथ क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में जमा करके चयन/ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं।





