*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना रौनापार, साइबर फ्रॉड के 4500/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

*प्रेस नोट*

*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*

*साइबर फ्रॉड के 4500/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

*जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध सतत् अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक पीड़ित व्यक्ति को साइबर फ्रॉड से आंशिक राहत दिलाते हुए ₹4500/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।*

*घटना का विवरण:-*
आवेदक श्री प्रशान्त यादव पुत्र श्री बगेदन यादव निवासी ग्राम बनकटा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ ने ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट सेवा की तलाश के दौरान सोशल मीडिया पर प्रदर्शित एक फर्जी ट्रांसपोर्ट कम्पनी “VRL LOGISTICS LTD” के झांसे में आकर दिनांक 17.12.2025 को ₹9000/- का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। भुगतान के बाद संबंधित नंबर बंद हो गया, जिससे आवेदक को धोखाधड़ी का आभास हुआ।
आवेदक द्वारा तत्काल *साइबर हेल्पलाइन 1930* पर शिकायत दर्ज कराई गई।

*कार्यवाही एवं बरामदगी:-*
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर टीम, थाना रौनापार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक (Airtel Payments Bank) से समन्वय स्थापित कर ₹9000/- में से ₹4500/- की धनराशि को फ्रॉडस्टर के खाते में होल्ड करा दिया गया।
आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उक्त ₹4500/- की धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।

*पुलिस टीम:-*
साइबर टीम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़

➡️ साइबर अपराध के सामान्य तरीके
01. फर्जी वेबसाइट/सोशल मीडिया विज्ञापन – नकली कंपनियों के नाम से ठगी
02. ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड – एडवांस भुगतान लेकर संपर्क बंद करना
03. कस्टमर केयर फ्रॉड – गूगल पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर
04. KYC/OTP फ्रॉड – बैंक बनकर OTP मांगना
05. लिंक/ऐप स्कैम – APK या फर्जी लिंक भेजकर डेटा चोरी

➡️ *बचाव के उपाय-*
किसी भी सेवा के लिए भुगतान से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिव्यू जरूर जांचें
अज्ञात नंबर/लिंक पर विश्वास न करें
किसी के साथ OTP, PIN, पासवर्ड साझा न करें
केवल विश्वसनीय और सत्यापित प्लेटफॉर्म का उपयोग करें
गूगल पर मिले नंबर की जगह ऑफिशियल वेबसाइट से नंबर लें
भुगतान से पहले कंपनी का GST, रजिस्ट्रेशन व संपर्क विवरण सत्यापित करें

➡️ *क्या करें अगर फ्रॉड हो जाए?*
01. तुरंत 1930 (राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन) पर कॉल करें
02. वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
➡️ जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी अधिक होगी

➡️*अपील:-*
जनपद आजमगढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाना को दें।