*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – अहरौला,मोबाइल चोरी का सफल अनावरण – वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 17.03.2026*
*थाना – अहरौला, जनपद आजमगढ़*
*मोबाइल चोरी का सफल अनावरण – वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद*
थाना अहरौला पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
*पूर्व की घटना का विवरण :*
दिनांक 30.12.2025 को वादी छोटेलाल गिरी पुत्र जगन्नाथ गिरी निवासी ग्राम बेन्दुर्ड, पोस्ट सारैन, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने मोबाइल फोन (VIVO T4X 5G) की चोरी के संबंध में थाना अहरौला पर ऑनलाइन तहरीर दी गई थी। उक्त के आधार पर मु0अ0सं0 462/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल के IMEI नंबर को ट्रेस कराया गया, जिसमें संबंधित सिम के आधार पर अभियुक्त की पहचान मो0 शहजाद पुत्र मो0 सगीर निवासी शाहपुर सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई, जो वांछित चल रहा था।
*गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण :*
दिनांक 17.03.2026 को उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मो0 शहजाद को बरईपुर नहर पुलिया मोड़ के पास से समय करीब 11:00 बजे दिन गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन (VIVO T4X 5G) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
मो0 शहजाद पुत्र मो0 सगीर निवासी – ग्राम शाहपुर सारैन, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग :*
1-मु0अ0सं0 462/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
1. उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 सीताराम यादव, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़





