उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आजमगढ़ नगरपालिका में नामित सभासद अवनीश चतुर्वेदी ,श्रीराम भार्गव, पंकज मोदनवाल एवं डाक्टर पूनम सिंह का बड़ा गणेश मंदिर में नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा द्वारा स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने नवनियुक्त मनोनीत सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी नवनियुक्त सभासद अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करते हुए नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर मयंक गुप्ता, योगेंद्र यादव अजय मौर्या संतोष कुमार मौजूद रहे।





