*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आज़मगढ़ में जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जारी

आजमगढ़, 17 मार्च 2026/
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु मकानसूचीकरण गणना ब्लाक के गठन के लिए जनपद के 08 ग्रामीण एवं 16 नगरीय चार्जों में से जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य कराने के लिए जनपद में नियुक्त 154 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर आजमगढ़ के स्मार्ट क्लास रूम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किये जाने हेतु निर्धारित कार्यक्रम में आज प्रथम बैच के 74 फील्ड ट्रेनर्स का द्वितीय दिवस कक्ष संख्या-1 एवं कक्ष संख्या-2 में सम्पन्न हुआ। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। प्रथम बार इसमें स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध है। जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशासनिक पर्यवेक्षण, कार्यों का आवंटन तथा मानचित्र निर्माण आदि का कार्य CMMS पोर्टल के माध्यम से ही संपादित किया जाएगा।