TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ दहेज हत्या में सम्मिलित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 16.12.2025 को वादिनी बबिता पत्नी विजेन्द्र, निवासी ग्राम लखमापुर पोस्ट मानीकलाँ थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री करिश्मा (उम्र 23 वर्ष) की शादी दिनांक 18.05.2025 को दिलीप कुमार पुत्र बहादुर निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ के साथ परम्परागत रीति से हुई थी।
शादी के बाद से ही पति दिलीप कुमार, ननद प्रीती व बीमा तथा देवर मनदीप व संदीप द्वारा दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा मारपीट एवं जलाने का प्रयास किया जाता था। दिनांक 16.12.2025 को उपरोक्त ससुराल पक्ष द्वारा करिश्मा की हत्या कर दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 480/25 धारा 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 18.03.2026 को उ0नि0 बासदेव साहनी मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में देखभाल एवं प्रार्थना पत्रों की जांच में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र बहादुर नोनारी बाजार में किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम नोनारी बाजार पहुँची, जहां अभियुक्त संदीप को पहचान कर घेराबंदी कर समय करीब 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. संदीप पुत्र बहादुर निवासी ग्राम कौरागहनी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 480/2025 धारा 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 बासदेव साहनी थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
2. का0 शशिकांत तिवारी थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़