*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना सिधारी, साइबर फ्रॉड के कुल 12,000/- रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराया गया*
*प्रेस नोट*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड के कुल 12,000/- रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराया गया*
*घटना का विवरण :-*
आवेदिका मीरा देवी पत्नी चन्द्रहास निवासी रामलीला मैदान सिधारी, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि फेसबुक के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने बहन का रिश्ता जोड़कर पारिवारिक मजबूरी का हवाला देते हुए उनसे 12,000/- रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई ।
*कृत कार्यवाही का विवरण :-*
शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी की *साइबर टीम* द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ के सहयोग से त्वरित तकनीकी कार्यवाही की गई। प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप आवेदिका के 12,000/- रुपये नियमानुसार उनके खाते में वापस कराए गए।
*जनजागरूकता :-*
आवेदिका को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया तथा बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल/व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण अथवा ओटीपी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।
*पुलिस टीम :-*
1. उ0नि0 विधनेश वर्मा,थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 नितीश सिंह,थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
3. म0का0 रीना यादव,थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़





