TV 20 NEWS || AZAMGARH : 22 मार्च को लगेगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण शिविर लायंस क्लब की ओर से होगा ​शिविर का आयोजन

आजमगढ़। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब आजमगढ़ द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल, लक्षिरामपुर (आजमगढ़) में आयोजित होगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।
शिविर में जांच के बाद चयनित मरीजों का ऑपरेशन वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। चयनित मरीजों को उसी दिन बस के माध्यम से निःशुल्क वाराणसी ले जाने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में ऑपरेशन, उपचार एवं भोजन की पूरी सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इस शिविर में विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, मास्क तथा यदि वे पहले से किसी बीमारी की दवा ले रहे हों तो संबंधित पर्चा साथ लाना अनिवार्य होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लायंस क्लब आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष ला. ओमप्रकाश अग्रवाल, सचिव ला. सुनील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष ला. रवि जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शिविर संयोजक ला. डॉ. भक्तवत्सल ने अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।