*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित सलमानी हॉस्पिटल में हुए मारपीट के प्रकरण से संबंधित अभियुक्त अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार*

**प्रेस नोट**
**थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़**
**दिनांक: 20.03.2026**

*थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित सलमानी हॉस्पिटल में हुए मारपीट के प्रकरण से संबंधित अभियुक्त अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार ।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
अवगत कराना है कि वादी सूरज मौर्या पुत्र कमलेश मौर्या निवासी ग्राम बनकट थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़, जो सलमानी टीचिंग अस्पताल आजमगढ़ में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं, द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 19.03.2026 को समय लगभग 03:30 बजे अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उनसे विवाद कर पिस्टल तान दी गई तथा छीनाझपटी के दौरान गला दबाकर मारपीट की गई। मौके पर अफरा-तफरी के बीच अभियुक्त फरार हो गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण:*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के पर्वेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 20.03.2026 को समय 13:10 बजे अभियुक्त गुफरान पुत्र इलियास अहमद निवासी मनचोभा पोस्ट ककरहटा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 38 वर्ष को उकरौड़ा से सिक्स लेन जाने वाले मार्ग के बीच से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
अभियुक्त गुफरान पुत्र इलियास अहमद निवासी मनचोभा पोस्ट ककरहटा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 38 वर्ष
*. बरामदगी का विवरण:**
* 01 अदद अवैध पिस्टल
* 02 अदद जिन्दा कारतूस
*पंजीकृत अभियोग:*
* मु0अ0सं0 113/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम गुफरान पुत्र इलियास अहमद निवासी मनचोभा पोस्ट ककरहटा थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास:*
मु0अ0सं0 113/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
* उ0नि0 रामकिशोर शर्मा
* का0 आकाश पाण्डेय
* का0 आनन्द कुमार
* का0 सुमित कुमार
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़

**आजमगढ़ पुलिस की अपील:**
जनपदवासियों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।