प्रेस नोट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
दिनांक 20.03.2026
*साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को 2400/- रुपये वापस कराए गए*
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
आवेदक विपुल कुमार सिंह पुत्र यशवंत सिंह निवासी पुरा ठकुराई समेंदा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि उनका मोबाइल हैक होने के कारण उनके बैंक खाते से ₹2400/- रुपये की अवैध निकासी हो गई।
➡ इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 3310326005**** दर्ज कराई गई, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई।
*कार्यवाही का विवरण:-*
प्राप्त शिकायत पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से कार्यवाही की गई।
प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते से निकाली गई ₹2400/- की धनराशि नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*जनजागरूकता संदेश (Cyber Awareness):-*
आजमगढ़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि—
01. किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें
02. OTP, बैंक डिटेल, पासवर्ड आदि किसी से साझा न करें
03. संदिग्ध लिंक/एप डाउनलोड करने से बचें
04. साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
05. या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
06.नजदीकी थाना/साइबर हेल्प डेस्क से तुरंत संपर्क करें।
*पुलिस टीम का विवरण:-*
01. उ0नि0 विधनेश वर्मा थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
02. उ0नि0 नितीश सिंह थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
03. म0का0 रीना यादव थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़





