*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना महराजगंज, अपहरण के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद*

*प्रेस नोट*
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक: 20.03.2026*
*अपहरण के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 19.03.2026 को वादी द्वारा थाना महराजगंज पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अभियुक्त विकास यादव निवासी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण:-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कटान बाजार क्षेत्र से वांछित अभियुक्त विकास यादव को समय लगभग 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
विकास यादव पुत्र रामपलट यादव निवासी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष ।
*बरामदगी:-*
अपहृत नाबालिग पीड़िता सकुशल बरामद
*पूछताछ का विवरण:-*
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में घटना के संबंध में जुर्म स्वीकार किया गया तथा अपना पक्ष न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही गई।
*पंजीकृत अभियोग:-*
मु0अ0सं0 49/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास:-*
मु0अ0सं0 49/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
01. प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
02. व0उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
03. का0 शिवम यादव थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
04. का0 आशुतोष दुबे थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
05. म0का0 जया द्विवेदी थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़