—————————–
आजमगढ़ 20 मार्च 2026/
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह के मार्गदर्शन में सर्वाेदय पब्लिक स्कूल में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य दिनांक 22 मई से 20 जून तक संपादित किया जाएगा।
आज सर्वाेदय पब्लिक स्कूल हरबंषपुर आजमगढ़ के स्मार्ट क्लास रूम में 80 फील्ड टेªनर्स का प्रषिक्षण का द्वितीय दिवस कक्ष संख्या-01 व 02 में मास्टर ट्रेनर्स श्री कुलभूषण सिंह, श्री अरविंद यादव एवं श्री समीउल्लाह अंसारी तथा जनगणना कार्य निदेशालय से नामित जिला प्रभारी श्री आकाश राय द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
द्वितीय बैच के द्वितीय दिवस फील्ड ट्रेनर्स को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि इस बार जनगणना कार्य डिजिटल माध्यम (मोबाइल ऐप) के जरिए संपादित किया जाएगा। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रत्येक आवंटित क्षेत्र/हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में भौतिक रूप से भ्रमण कर नजरी-नक्शा तैयार करना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि प्रगणकों द्वारा प्रत्येक मकान का विवरण संकलित करते हुए उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित 33 प्रश्नों का उत्तर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।
डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संकलित समस्त डेटा रियल-टाइम में सर्वर पर उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त, पहली बार नागरिकों को स्वगणना का अवसर भी प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत नागरिक दिनांक 07 मई से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।





