*TV20 NEWS || AZAMGARH :दहेज हत्या के मामले में 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस की दबिश में पति सहित पांच नामजद अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, दिनांक- 21.03.2026*

🔹 *दहेज हत्या के मामले में 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

🔹 *दहेज के लिए प्रताड़ित कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप*

🔹 *पुलिस की दबिश में पति सहित पांच नामजद अभियुक्त गिरफ्तार*

*आजमगढ़।* थाना बिलरियागंज क्षेत्र में दहेज हत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटनाक्रम के अनुसार दिनांक 19.03.2026 को वादी श्री सुनील विश्वकर्मा पुत्र बेद प्रकाश विश्वकर्मा निवासी गद्दीपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बिलरियागंज पर तहरीर दी गई कि उनकी चचेरी बहन सुनीता (उम्र लगभग 26 वर्ष) को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई हेतु हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1. अजय विश्वकर्मा पुत्र रामाश्रय विश्वकर्मा निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. रामाश्रय विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामसुमेर विश्वकर्मा निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3. रागनी विश्वकर्मा पुत्री रामाश्रय विश्वकर्मा निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
4. पूजा विश्वकर्मा पुत्री रामाश्रय विश्वकर्मा निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
5. शिखा विश्वकर्मा पत्नी राजू विश्वकर्मा निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 64/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी स्थानः-*
अभियुक्तगण का घर, राजेन्द्र नगर कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-* थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, हे0का0 गांधी यादव, का0 विवेक यादव, म0का0 मधुबाला यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़