*TV20 NEWS || AZAMGARH : बच्चों के विवाद ने लिया उग्ररूप, लाठी-डंडों से हमला कर दी जान से मारने की धमकी,मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी*
*प्रेस – नोट, थाना – तहबरपुर, जनपद – आजमगढ़, दिनांक – 21.03.2026*
🔹 *बच्चों के विवाद ने लिया उग्ररूप, लाठी-डंडों से हमला कर दी जान से मारने की धमकी*
🔹 *मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी*
*आजमगढ़।* थाना तहबरपुर क्षेत्र के नासिरुद्दीनपुर गांव में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घटनाक्रम के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ग्राम नासिरुद्दीनपुर निवासी इन्दल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना तहबरपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, जिसमें बाद में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई।
शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जंगबहादुर (34) और प्रवेश कुमार (25) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1. जंगबहादुर पुत्र मोती राम, ग्राम नसिरुद्दीनपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 34 वर्ष ।
2. प्रवेश कुमार पुत्र मोतीराम, निवासी ग्राम नसिरुद्दीनपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0 36/2026 धारा 3(5),115(2),352,351(3),109 BNS थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-* व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव, का0 रोहित पटेल, का0 अरविन्द कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ ।





