*TV20 NEWS || AZAMGARH :ईद-उल-फितर के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील*

ईद-उल-फितर के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील

जनपद में प्रेम,सौहार्द एवं शांति के साथ सकुशल संपन्न हुआ ईद

डीएम व एसएसपी ने नमाजियों को ईद की दी बधाई

आजमगढ़, 21 मार्च 2026
ईद-उल-फितर पर्व एवं ईद की नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा प्रातः थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीएम व एसएसपी ने स्वयं नमाजियों से लौटते वक्त मिलकर ईद की बधाई व शुभकामना दिया। आजमगढ़ में ईद पर दिखी गंगा जमुनी तहजीब व कौमी एकता देखी गई, जिसमें सभी समुदाय के लोग एक दूसरे से मिलकर अमन चैन व खुशहाली की दुआ की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नमाज स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि नमाज अदा करने आने वाले लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे पर्व का आयोजन पूरी गरिमा एवं शांति के साथ संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि वे ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यह पावन पर्व पूरे जनपद में उल्लास एवं सद्भाव के वातावरण में संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नरेन्द्र गंगवार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।