*TV 20 NEWS|| BHADOHI :चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भदोही पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण जनजागरुकता कार्यक्रम किया गया शुभारंभ*
*प्रेस नोट*
*जनपद – भदोही*
*दिनाँक 22.03.2026*
*चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भदोही पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण जनजागरुकता कार्यक्रम किया गया शुभारंभ*
आज दिनाँक 22.03.2026 को पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री अभिनव त्यागी* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री शुभम अग्रवाल* के पर्यवेक्षण में महिला सशक्तिकरण जागरुकता कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण” की शुरुआत दिनांक 19.03.2026 से हो गयी है। *”मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण”* के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु बहुआयामी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं । पुलिस विभाग द्वारा जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं । इस मिशन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है, जहाँ वे बिना किसी डर के आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर राज्य के समग्र विकास को गति देना इसका उद्देश्य है।
*मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण की मुख्य विशेषताएँ*
•हर पुलिस स्टेशन पर महिला बीट अधिकारियों को तैनात किया गया है जो सीधे महिलाओं और लड़कियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी ।
•स्कूल और कॉलेज जैसे स्थानों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया जाएगा ताकि मनचलों पर सख्त कार्रवाई हो सके ।
•पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि सुरक्षा और निगरानी मजबूत हो।
•महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरुकता बढ़ाने के लिए बाइक रैलियाँ आयोजित की जा रही हैं ।
•मौजूदा महिला हेल्पलाइन जैसे 1090, 181, 1076, 1930 और 112 के बारे में जागरूकता की जा रही है ।
•यह मिशन राज्य के 12 विभागों के समन्वय के साथ काम करेगा ताकि सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास और वित्तीय सशक्तिकरण सहित कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग सुनिश्चित हो सके ।





